उत्तराखंड पुलिस ने फरार बंटी- बबली को किया गिरफ्तार, कारनामा सुन हो जाएंगे हैरान
उत्तराखंड पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे नशा तस्कर बंटी, बबली की सक्रिय जोड़ी को गिरफ्तार किया है पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को हवालात का रास्ता दिखा दिया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल, लोकेश्वर सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की निगरानी करने, भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने में चलाए जा रहे अभियान पर पुलिस ने , प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बंटी चन्द्रा पुत्र सोनू चन्द्रा एवं साक्षी पुत्री पप्पू को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्त लगातार कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी में सक्रिय थे ये लोग उ0प्र0 बरेली से स्मैक को कम दामों पर लाकर युवाओं को ऊँचे दामों में बेचने का काम करते हैं। जनपद में ऐसे आदतन अपराधी जो लगातार कई अपराधों में संलिप्त हैं व सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर जेल भेजने का सिलसिला जारी है।
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे बंटी चन्द्रा पुत्र सोनू चन्द्रा, निवासी झूला बस्ती, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल. साक्षी पुत्री पप्पू, निवासी झूला बस्ती, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पकड़े गए दोनों के खिलाफ विभिन्न स्थान में कई मामले दर्ज हैं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
बेटी को सहेली के यहां छोड़कर पत्नी प्रेमी से मिलने पहुंची, पति ने होटल के कमरे से दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा Video किया वायरल
पिथौरागढ़: 11वीं की छात्रा से रेप, बच्ची के जन्म से खुला राज; इशारों में बयां की आपबीती
उत्तराखंड:नहाने गए थे दो बच्चे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम