Uttarakhand:लालकुआं में आचार संहिता के दौरान बांटे जा रहे थे कैलेंडर. ARO के मंडल अध्यक्ष को नोटिस किया जारी

हल्द्वानी: भाजपा द्वारा एक बार फिर से आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने लालकुआं सहायक निर्वाचन को पत्र लिखकर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद सहायक रिटर्निकल ऑफिसर लालकुआं ने लालकुआं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है
.लालकुआं वार्ड 1 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखण्ड शासन के कैलेंडर बटाने पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुऐ कहा कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा नए साल के अवसर पर छपाये गये केलेंडर में सीएम पुष्कर धामी जी व पीएम मोदी जी की फोटो लगी है इसके अलावा उसमें प्रचार प्रसार भी है ऐसे में लोकसभा चुनाव अचार संहिता के सरकारी कैलेंडर दौरान बाटना गलत है इसे चुनाव प्रभवित हो सकता है.
प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने चुनाव प्रभावित होने वाले सभी कार्यों में सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. पत्र की प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग भारत को भी भेजी गई है.
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ एसडीम लालकुआं परितोष वर्मा ने बताया कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू की शिकायत पर लालकुआं भाजपा मंडल को नोटिस जारी कर कैलेंडर बांटने संबंध में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है.
आपको बताते चलें इससे पहले भी बीते दिनों हेमंत साहू द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित निजी स्कूलों में भाजपा द्वारा कॉल सेंटर चलाया जा रहा था शिकायत मिलने पर निर्वाचन आयोग द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है.
एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आचार संहिता उल्लंघन किए जाने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO