उत्तराखंड: कलयुगी पिता ने रिश्ता किया तार-तार अपने ही 4 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश:उत्तराखंड के ऋषिकेश से रिश्ता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां कलयुगी पिता ने अपने ही 4 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पूरा देश जहां आज बेटी दिवस मना रहा है वही पिता ने अपने रिश्ते को भी कलंकित किया है।

Ad

मामला ऋषिकेश का है जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ मुंह काला कर दिया और फरार हो गया। मां जब तक आंगन से कपड़े धोकर वहां तक पहुंचती तब तक मासूम की जिंदगी बर्बाद हो चुकी थी मां ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस इस घटना में टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र कलयुगी पिता ने अपनी ही चार साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। बेटी की चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची तो आरोपी पिता फरार हो गया। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक 4 साल की बच्ची के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची की मां घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। उसे कमरे के अंदर से बच्ची की चीख पुकार की आवाज आई तो मां कमरे में पहुंची। मौके पर आरोपित बच्ची के साथ गलत काम करता दिखा और पत्नी को देख वो मौके से फरार हो गया। बच्ची की मां ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपित फरार हो गया था। पुलिस जांच कर रही है। फरार आरोपित के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

बच्ची को उसकी मां के साथ अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डाॅक्टरों के अनुसार प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है। बालिका गहन जांच होनी अभी बाकी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटना की लिखित शिकायत अभी पुलिस को नहीं मिली है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें