हल्द्वानी: विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती करना युवक को पड़ा भारी विदेशी गिफ्ट के नाम पर गवाएं 19 लाख

हल्द्वानी : मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी गिफ्ट लेना उसको भारी पड़ गया है । महिला ने पहले फेसबुक पर दोस्ती कर झांसे में लेकर विदेशी गिफ्ट भेजने का दवा कर 19 लाख रुपए ठग लिए पूरे मामले में पीड़ित ने मुखानी पुलिस में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कमलुवागांजा निवासी हयात सिंह रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि बीते दिनों फेसबुक पर विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई इसके बाद दोनों की व्हाट्सअप में चैटिंग के साथ-साथ व्हाट्सएप कॉलिंग भी होने लगी अगस्त माह में उक्त महिला ने उसे कुछ उपहार व विदेशी मुद्रा भेजने की बात कही। इस बीच उसे एक अन्य महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बनकर फोन किया और पार्सल में 30 हजार यूएस डालर व 16 लाख के स्वर्णाभूषण आने की बात कही कस्टम अधिकारी द्वारा कहा गया पार्सल छुड़ाने के एवज में टैक्स के तौर पर 19 लाख रुपए कस्टम शुल्क देना होगा जिसके बाद युवक ने कस्टम अधिकारी के दिए गए खाते में 19 लाख जमा करा दिए। कई दिनों तक गिफ्ट नहीं आने के बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद पुलिस ने करवाई की तहरीर दी है पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार