गौलापार : गायत्री फ्लोर मिल(बेलवाल भोग) में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ लोगों ने उठाया लाभ

हल्द्वानी : बेलवाल भोग और कल्याणम भव: द्वारा गायत्री फ्लोर मिल, गौलापार में एकदिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारम्भ माननीय विधायक नवीन दुम्का द्वारा किया साथ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट जी द्वारा शिविर का निरिक्षण किया गया ।
शिविर में डॉ नितिन चौहान और डॉ समीर ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की।
इस अवसर पर बेलवाल भोग के निदेशक मुकेश बेलवाल, कल्याणम भव: स्वास्थ्य सेवाओं के महा प्रबंधक प्रदीप जीना, मैट्रिक्स हॉस्पिटल के प्रबंधक उपेंद्र धर्मशक्तू,खिलेश मेलकानी, आशीष बेलवाल व हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ , पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गरजोला, हरगोविंद पचवारी , ललित आर्या जी, ललित परगाई जी, तारा तिवारी, राजू पांडे, प्रकाश पांडे, सौरव शर्मा, पान सिंह मेवाड़ी, हर्षित पचवाडी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक लोगों का निशुल्क जांच और परामर्श दिए गए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार