उत्तराखंड: पहाड़ में इस सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को दी मात,40 बच्चे सैनिक स्कूल में चयनित
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल देश की सेनाओं में कई वीर बहादुर सपूतों को देने के लिए जाना जाता है .
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षायें आयोजित की गई थी। इस स्कूल में एडमिशन पर एक बड़ी और अच्छी खबर है। उत्तराखंड में पहाड़ के एक ही प्राथमिक विद्यालय के 40 बच्चे एक साथ घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश लेंगे। ये विद्यालय है उत्तराखंड में बागेश्वर कपकोट का प्राथमिक विद्यालय। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस विद्यालय के एक बच्चे ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में, गणित में 150 में से 150 नंबर हासिल किए हैं.
शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में इस सरकारी प्राथमिक विद्यालय की पांचवी कक्षा में 40 बच्चे थे, जो सभी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयनित हो गए हैं। आपको बता दें, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एडमिशन के लिए एंट्रेंस देना पड़ता है।
बागेश्वर कपकोट प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल केडी शर्मा और सभी शिक्षकों की मेहनत का ये नतीजा हुआ है कि कक्षा 5 के सभी बच्चे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयनित हो गए। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एडमिशन के लिए एंट्रेंस देना पड़ता है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कराई जाती है। इस वर्ष भी एनटीए ने प्रवेश परीक्षा कराने के बाद प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। रजिस्ट्रेशन और मेडिकल उत्तीर्ण करने के बाद बच्चों को सैनिक स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। पिछले साल भी, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट आदर्श प्राथमिक विद्यालय के 22 बच्चों ने क्वालिफाई किया था। पिछले साल हई आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आदर्श राजकीय प्राथमिक स्कूल कपकोट के 22 छात्रों का चयन हुआ था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,