Uttarakhand News:पत्नी के मायके जाने के बाद सच आया सामने, पत्नी निकली शादीशुदा पति के पैरों तले खिसक गई जमीन जाने पूरा मामला
उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी पहले भी कई व्यक्तियों से शादी कर चुकी है और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठ चुकी है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज है। मामला देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र का है पूरे मामले में पुलिस ने महिला व उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पंकज सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका विवाह अंकिता निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ 22 अप्रैल-2022 को हुई थी। शादी के बाद अंकिता लगभग 15 दिन ससुराल में रही और इसके बाद झगड़ा कर सारा सामान लेकर मायके चली गई।
इसके बाद कई बार अंकिता को वापस लाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। इस बीच पता चला कि अंकिता व उसका परिवार जालसाजी कर धनी परिवार के लड़कों को फंसाते हैं और दहेज आदि के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उगाही करते हैं
पंकज सिंह ने बताया कि अंकिता शादीशुदा थी और तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी की। आरोप है कि जब इस बारे में बात की तो अंकिता व उसके परिवारवालों ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये मांगे। इस पर न्यायालय में तलाक का प्रार्थना-पत्र दिया, लेकिन न्यायालय ने छह महीने का समय दिया।
आरोप लगाया कि इस बीच अंकिता ने किसी अन्य व्यक्ति निवासी शाहजहांपुर से 30 मार्च 2023 को शादी कर ली और उसे भी ब्लैकमेल किया। अंकिता दूसरा पति भी उसके खिलाफ शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि पंकज की तहरीर पर अंकिता यादव व उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए पुलिस टीम जल्द शाहजहांपुर भेजी जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO