उत्तराखंड सरकार ने किया मुफ्त रोडवेज बस सेवा का ऐलान! पूरा पढ़ें

देहरादून: परीक्षा देने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं में अब एक संशय सा रहने लगा है। हालांकि, दूसरी तरफ राज्य सरकार युवाओं का भरोसा जीतने की कवायद में लगी हुई है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है।
आगामी दिनों में होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को अब मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन से आदेश भी जारी हो गए हैं।आपको बता दें कि पीसीएस मुख्य परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही है। यह परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तैयारियां युवा काफी समय से कर रहे हैं।
अब परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण ऐलान भी सरकार की तरफ से किया गया है। दरअसल सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किए हैं।सचिव परिवहन की ओर से जारी हुए आदेश के अनुसार पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।
ज्ञात हो कि हाल में जब पटवारी, लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर दोबारा आयोजित करवाया गया था। तब भी उत्तराखंड सरकार ने सभी परीक्षार्थियों को उत्तराखंड रोडवेज बस में फ्री यात्रा का लाभ दिया था
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार