हल्द्वानी: एआरटीओ विमल पांडे की कहानी, बनाया रोड सेफ्टी पर फिल्म, फिल्म हस्तियों ने दी आवाज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड में सड़क हादसे को कम करने के लिए हल्द्वानी एआरटीओ विमल पांडे ने रोड सेफ्टी पर देश कि पाली फिल्म यंग बाइकर्स को तैयार किया है जिसे दर्शक थिएटर में पहुंच रोड सेफ्टी पर बनाए गए फिल्म को देख रहे हैं। हल्द्वानी परिवहन निगम की यह पहल कि लोग खूब सराहना कर रहे हैं जहां लोगों की कहना है कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर काफी संदेश मिल रहे हैं और भविष्य में होने वाले सड़क हादसों के लिए यह फिल्म कारगर साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad


फिल्म के लेखक-निर्देशक हल्द्वानी आरटीओ विमल पांडे है जिसमें थ्रिल व रोमांच के साथ-साथ यातायात नियमों की भी अहम जानकारी दर्शकों को देखने को मिल रही है। फिल्म वाहन चोर गैंग के कारनामों और सेकेंड हैंड वाहन खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी प्रदान करती है।

यंग बाइकर्स में पांच गाने हैं जिन्हें व्यापक जोशी ने संगीत दिया है। फिल्म के गानों को कुमार सानू, उदित नारायण, पामेला जैन, वैशाली विजय व व्यापाक जोशी जैसी फिल्म हस्तियों ने अपनी आवाज दी है देहरादून के विनय चानना फिल्म के नायक और जेबा अंसारी नायिका हैं जबकी कुमाऊं के नाना पाटेकर के नाम से मशहूर घनश्याम भट्ट ने खलनायक की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


आरटीओ विमल पांडे ने बताया कि सड़कों पर वाहनों की संख्या के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में दुर्घटनाओं को सड़क सुरक्षा, शिक्षा के माध्यम से रोकने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है यही नहीं सड़क हादसे के दौरान लोगों को कैसे मदद दी जाए इसको भी फिल्म के माध्यम से दर्शाई गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

यह फिल्म खासकर युवाओं को खासा आकर्षित करने वाली है ।रोड सेफ्टी पर बनी देश की पहली हिंदी फिल्म यंग बाइकर्स 17 फरवरी को रिलीज हुई हो चुकी है जहां लोग थिएटर में बड़े पर्दे पर अपने शहर में देख सकते हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें