Uttarakhand: ठंड से कांपा उत्तराखंड…पहाड़ से मैदान तक बारिश,पहाड़ो पर बर्फबारी, नैनीताल सहित इन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड में मौसम में करवट बदला है पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है आज नई टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल जिले के साथ-साथ कई जिलों में शनिवार से ही बारिश हो रही है.
उधर, केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। औली, वेदनी, रूपकुण्ड, बगची, थराली के ब्रह्माताल, भेंकलताल और गैरसैण के दूधातोली में जमकर हिमपात हो रहा है।
यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में तेज गर्जन के साथ रात भर बारिश हो रही है।प्रदेश के आठ जिलों में आज भी मौसम खराब है मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, हरिद्वार जिले में जगह-जगह तेज गर्जन के साथ बारिश हो रही है इनके अलावा नई टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पहाड़ों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार