उत्तराखंड:बाप रे! इतने बड़े गुलदार का पास से बना लिया वीडियो, देखिए कैसे मस्ती में चल रहा–VIDEO

उत्तराखंड गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है ताजा वीडियो गुलदार का सामने आया है जहां नैनीताल स्थित राजभवन रोड पर गुलदार चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी अपने शावकों के साथ तो कभी अकेले चहलकदमी करते हुए देखा जाता है।
बीती रात डीएसबी परिसर गेट के समीप सड़क पर गुलदार टहलता हुआ दिखाई दिया। इस बीच एक वाहन चालक ने गुलदार का वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दे कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। कई क्षेत्रों में गुलदार आवारा और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। इन दिनों राजभवन मार्ग में गुलदार दिखना आम हो गया है। बीते दिनों भी गुलदार के शावकों का वीडियो वायरल हुआ था। इधर सोमवार को डीएसबी परिसर गेट के समीप गुलदार चहल कदमी करता दिखा। इसी दौरान वहां से कार से गुजर रहे व्यक्ति ने गुलदार का वीडियो बना लिया।
गुलदार के टहलते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और कॉलेज के छात्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
वीडियो में गुलदार बेखौफ डीएसबी कॉलेज नैनीताल के गेट पर टहल रहा है। कुछ दूर चलने के बाद गुलदार गेट के अंदर प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की माने तो वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार