Holika Dahan: 7 मार्च को होलिका दहन, कीजिए ये आसान उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी ,मिलेगी सुख शांति

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Holika Dahan 2023:साल होलिका दहन 7 मार्च को और होली 8 मार्च को खेली जाएगी. इस समय होलाष्टक चल रहा है. होलाष्टक 27 फरवरी से 7 मार्च तक रहेगा. फाल्गुन पूर्णिमा को जब होलिका दहन होगी, उस दिन के बाद से होलाष्टक भी खत्म हो जाएगा।

Ad

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान है। आय से अधिक खर्च हो रहा है। कई बार प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। कारोबार को लेकर परेशान हैं या किसी रोग से पीड़ित हैं, तो हम आपको होलिका दहन के समय किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय सही दिन और सही समय पर किया जाए, तो नौकरी, शिक्षा, धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

रोजगार पाने के लिए करें ये उपाय

कई बार प्रयास करने के बाद भी आपको नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है, तो होलिका दहन के समय नारियल, पान, सुपारी भेंट कर दें। इस उपाय को करने से नौकरी के संभावना प्रबल होती है।

आप लंबे समय से नौकरी या परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी आपको मनचाही सफलता प्राप्त नहीं हो रही हैं, तो होलिका दहन की शाम को घर की उत्तर दिशा की ओर अखंड ज्योति का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जल्द ही सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो होलिका दहन के समय नारियर के गोले में बुरा भरें। इसके बाद इस गोले को होलिका की जलती अग्नि में रख दें। इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है।

नौकरी और व्यापार की समस्या के लिए

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

यदि आपको नौकरी या करोबार के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो ज्योतिष उपायों के अनुसार होलिका दहन के दिन स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर लें और फिर ही होलिका दहन के लिए जाएं। इस पूर्व आप एक नारियल लें और उसे अपने परिवार के सदस्यों के सिर से वार दें। इस नारियल को होलिका दहन के समय आग में रख दें। अब होलिका की सात बार परिक्रमा करने से नौकरी और कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें