Uttarakhand weather : उत्तराखंड में इन जिलों में बारिशऔर बर्फबारी का येलो अलर्ट, मौसम पर जानें लेटेस्ट अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand weather: मौसम विभाग ने कई राज्यों में मौसम का अपडेट जारी किया है पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टी की संभावना जताई है. वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों के लिए IMD ने बारिश एवं बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

Ad

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखेगा. 02 मार्च तक इसका असर दिखाई दे सकता है इसके असर से पंजाब से हिमाचल प्रदेश तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो 02 मार्च तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पंजाब में बारिश देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश और मैदान में ओलावृष्टि जारी रह सकती है. IMD ने उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीं गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों में, कुमाऊं के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है इसी के साथ एक या दो मार्च को पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की देखने को मिल सकती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें