उत्तराखंड: घास लेने गई महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया, एक की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष के घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं । लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ग्वालगढ़ बीट के जंगल में लकड़ी बीनने गईं पांच महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने कुचलकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया जबकि जान बचाने के लिए भागीं चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

Ad

घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से यहां दहशत बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ध्रुवपुर क्षेत्र से कुछ महिलाएं लैंसडौन वन प्रभाग की ग्वालगढ़ बीट के कम्पार्टमेंट-5-ए की तरफ मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। भाग रही महिलाओं में से एक महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला, जबकि अन्य महिलाएं इस दौरान घायल हो गईं और वे किसी तरह वहां से जान बचाकर वहां से भागीं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


अचानक झाड़ी से हाथी निकाला और उनपर हमला कर दिया। सभी ने जंगल से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। भगदड़ में वह गहरे गड्ढे में गिर गई। अन्य महिलाओं ने भी गिरते पड़ते हुए किसी प्रकार हाथी से जान बचाई लेकिन एक महिला लक्ष्मी चौधरी (48) पत्नी सुनील चौधरी को हाथी ने सूंड़ में लपक लिया और पटक कर पांव से कुचलकर मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

हाथी के हमले में सुनीता देवी पत्नी सुनील जावाल उम्र 40 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, सुमन देवी पत्नी अजय कुमार उम्र 37 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, अनीता देवी पत्नी मुकेश सिंह उम्र 42 वर्ष पदमपुर कोटद्वार, भुवनेश्वरी देवी पत्नी कालूराम उम्र 31 वर्ष ध्रुवपुर कोटद्वार घायल हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और पटाखे छोड़ कर हाथी को वहां से खदेड़ा। इसके बाद लक्ष्मी चौधरी का शव झाड़ियों से बरामद किया गया। बताया कि सुमन देवी (37) पत्नी अजय कुमार, सुनीता जखवाल (40) पत्नी सुनील जखवाल, अनीता देवी (42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कलीराम सभी निवासी ध्रुवपुर कोटद्वार हाथी से बचने के लिए भागते समय गिरकर घायल हो गए। मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें