हल्द्वानी: कल यहां कक्षा 01 से 12 तक के समस्त स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की छुट्टी

ख़बर शेयर करें

24 दिसम्बर शनिवार को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्टेªट धीराज सिह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड़ हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलो में मतदान दिवस 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है।


जिला मजिस्टेªट धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विद्यालयों में यातायात व्यवस्था में व्यवधान व टैªफिक जाम की सम्भावना को देखते हुये नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में 24 दिसम्बर (शनिवार) को शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थायें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) को अवकाश घोषित किया है।


गर्ब्याल ने बताया है समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल व अन्य कामिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों एव कार्यालयों मे उपस्थित रहेंगे, विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

       
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें