उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी युवाओं और महिलाओं में भरा जोश, जन जागरण अभियान के तहत पार्टी को करेंगे मजबूत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत : उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने जन जागरण अभियान के तहत गांव-गांव कॉन्ग्रेस अभियान की दूसरे चरण की शुरुआत कर 13 नवंबर करने जा रही है इसी के तहत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव आज चंपावत जनपद के लोहाघाट पहुंचे जहां
देवेंद्र यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली जिसके बाद वह युवा और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता दिखाने की बात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच में लेकर जाएं और कांग्रेस की उपलब्धियों को बताएं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लोगों तक जाकर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोगों से चर्चा करें जिससे कि कांग्रेस को मजबूती मिल सके।

Ad

गौरतलब है कि कांग्रेस के गांव-गांव कांग्रेस अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर को हुई थी. जिसका फिर से दूसरा चरण शुरू कल 13 नवंबर पिथौरागढ़ के डीडीहाट से होनी है। 670 कांग्रेस नेता अलग-अलग ग्राम पंचायतों और गांवों में रात्रि विश्राम कर महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर कांग्रेसी सरकार की नीतियों को बताएंगे. इसके अलावा बीजेपी सरकार की नाकामियों को भी गिनाए जाने का काम किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के झंडे को भी लोगों के घरों पर भी लगाए जाने का कार्यक्रम है।
13, 14, 15 नवंबर यह अभियान चलेगा जिसकी शुरुआत 13 नवंबर को पिथौरागढ़ के डीडीहाट से शुरू होनी है जबकि कपकोट के चौरा न्याय पंचायत मे 14 नवंबर को रात्रि प्रवास का कार्यक्रम है। 14 नवंबर को ही कपकोट में पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे साथ ही ग्रामीणों के साथ श्रमदान भी करेंगे अंतिम दिन 15 नवंबर को अनासक्ति आश्रम कौसानी जाएंगे, जहां एक कार्यक्रम में प्रतिभाग के बाद दिल्ली लौटेंगे.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें