घर से स्कूल गई नाबालिग छात्रा नकदी व जेवरात समेत लापता पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें

बाजपुर :दोराहा बाजपुर निवासी एक नाबालिग कक्षा-11 की छात्रा नकदी व जेवरात समेत स्कूल से लापता हो गई पूरे मामले में पुलिस छात्रा की ढूंढ खोज में जुटी हुई है परिजनों ने एक युवक पर बेटी बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का शक जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD


पुलिस के मुताबिक दोराहा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा है कि 11 नवंबर को कक्षा11 में पढ़ने वाली उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी स्कूल गई थी लेकिन तब से लापता है।
छात्रा घर में रखे करीब 10 हजार रुपये व सोने की अंगूठी, कान की बालियां अपनी बैंक की किताब सहित अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई है। रिश्तेदारों में ढूंढ खोज की लेकिन तब से उसका पता नहीं चल पाया है। छात्रा के पिता ने गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है कि उसकी बेटी को संभवत गांव का युवक ही भला फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा
वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें