जोहार महोत्सव: हल्द्वानी में दिखी मुनस्यारी और जोहार संस्कृति की झलक(VIDIEO)

हल्द्वानी में जोहार संस्कृति एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय जोहार महोत्सव और महाधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें जोहार संस्कृति और शौका समाज की संस्कृति देखने को मिली. महोत्सव में शौका समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया. इस मौके पर समाज के लोगों ने जोहार महोत्सव की एक दूसरे को बधाई दी. महोत्सव के सांस्कृतिक सचिव नवीन सिंह टोलिया ने कहा कि जोहार संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का मुख्य उद्देश्य महोत्सव का आयोजन किया गया है
शौका समाज अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है। जोहार महोत्सव में दोनों का संगम देखने को मिलता है। आपको ल्वेटा चाय की चुस्की लेनी है तो जोहार मेला स्थल पर जड़ी-बूटी का विशेष चाय पाउडर बेचने का स्टाल लगा है। मुनस्यारी के लस्पा वैली की नारायणी देवी व रेनू के स्टाल पर मुनस्यारी की राजमा, गोल व चपटा भट, काला जीरा, छोंका लगाने वाला जखिला, गंद्रायणी, जम्बू आदि उपलब्ध है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार