उत्तराखंड (बड़ी खबर) जंगल में गरजी जेसीबी, जिला प्रशासन ,वन विभाग और पुलिस की मौजूदगी में हुई बड़ी कार्रवाई–, देखें एक्सक्लूसिव –VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के अंतर्गत लालकुआं नगर से सटे टांडा रेंज में चीड़ खत्ता (गुज्जर झाला) पहुंचकर वन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जिला प्रशासन और पीएसी की मौजूदगी में वन गुर्जरों द्वारा किए गए तार-बाड़ को अतिक्रमण का हवाला देते हुए वन विभाग की टीम ने जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया और तार-बाड़ हेतु उपयोग में लाई गई लकड़ियों और बल्लियों को भी वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।

Ad

एसडीओ फॉरेस्ट शशि कला ने जानकारी देते हुए बताया कि गुर्जरों ने काफी अधिक मात्रा में अतिक्रमण किया था जिसे हटाया गया है जबकि पूर्व के तार-बाड़ को वैसा ही छोड़ा गया है यदि भविष्य में वन विभाग की भूमि पर इस प्रकार से अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी तो आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इधर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार सचिन कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है जिसमें वन विभाग के साथ जिला प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने की भूमिका में है उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वन भूमि या किसी भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलेगी तो इसी प्रकार से कार्यवाही अमल में लगाएगी।

जंगल में अवैध कब्जे पर चली जेसीबी

अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद गामा गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां उनके पिता से लेकर दादा दशकों से रहते आ चुके हैं और अब वर्तमान पीढ़ी यहां निवास कर रही है इतना ही नहीं वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत उन्हें यहां रहने और अपने जानवरों के लिए तार-बाड़ करने की अनुमति भी है बावजूद इसके वन कर्मी जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से यहां उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर तार बाड़ को हटाने का काम कर रहे हैं।

जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के इस कार्रवाई के दौरान वन गुर्जरों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात किए गए थे । वन विभाग क्षेत्रों से अपने वन विभाग के पुरुष को मौके पर बुला कर रखा था। प्रशासन के आगे वन गुर्जरों की एक भी नहीं चली और किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें