उत्तराखंड :किचन के गैस सिलेंडर में लगी आग पिता पुत्र की दर्दनाक मौत, महिला झुलसी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर : रुद्रपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां खाना बनाते हुए किचन के गैस सिलेंडर ने आग पकड़ लिया जिससे पिता पुत्र की मौत हुई है जबकि महिला की झुलसने से हालत गंभीर बनी हुई है ।ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग गयी जिसमें पिता और दो वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गयी। जबकि पत्नी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर फायर व पुलिस कर्मी पहुँचे। वही शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार पीलीभीत हाल ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी 30 वर्षीय केदार सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह यहाँ अपनी पत्नी नेहा और अपने 2 वर्षीय बच्चे वंश के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


सोमवार देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर पहुँचा तो खाना बनाने के लिए वह रसोई गैस का सिलेंडर लगाकर आग जला रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और उससे कमरे में गैस फैलकर आग लग गयी। जिससे केदार व उसका दो साल का बेटा वंश कमरे में ही फंस गए। जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। वही महिला की हालत गंभीर है जिसको अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

घटना के समय उसकी पत्नी नेहा कमरे के बाहर आंगन में थी, जो आग लगने पर घबरा कर कमरे की तरफ भागी। लेकिन आग की लपटों में आकर में उसमे झुलस गई और बेहोश हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगो ने नेहा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुँच गयी और दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भेजा, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें