नैनीताल: (VIDEO) पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के घर हिंदूवादी संगठनों ने की आगजनी और फायरिंग दहशत में केयरटेकर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखे गए किताब में हिंदुओं को आतंकी बताए जाने पर पूरे देश में विरोध चल रहा है तो वही सलमान खुर्शीद के नैनीताल के रामगढ़ स्थित शीतला में सोमवार को घर पर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की,

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

सलमान खुर्शीद की लिखी हुई किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से किए जाने पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है जगह-जगह उनके इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है तो वहीं हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज दोपहर 2:00 बजे के बाद उनके आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना की गई इस दौरान कुछ लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे भी देखे गए, घटना की सूचना के बाद सीओ भवाली भूपेंद्र धोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और पूरी घटना की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

डीआईजी कुमाऊ नीलेश आनंद भरणे ने फोन से जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी जिन लोगो का इसमें हाथ होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
जांच पड़ताल में पता चला है कि उपद्रवियों द्वारा 7 राउंड फायरिंग भी की गई है तो वही घटना के बाद से सलमान खुर्शीद के मकान के केयरटेकर दहशत में है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें