हल्द्वानी :खेलते – खेलते लापता हो गया ढाई साल का मासूम देर रात तक पुलिस तलाश में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के केमू बस अडडे स्टेशन के पास एक गली से सोमवार की दोपहर ढाई साल का बच्चा लापता हो गया। बनभूलपुरा पुलिस ने 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका था। देर रात तक पुलिस बच्चे की तलाश करते रहे लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है

Ad

स्टेशनरी की दुकान में काम करने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि उसका ढाई साल का बेटा दक्ष खेलते समय गली से लापता हो गया है। जिस समय बच्चा खेलते खेलते लापता हुआ उसमें परिवार के लोग घर पर नहीं थे। बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बच्चे की होलिया जारी करते हुए कहा है कि बच्चे के सिर पर बाल कम है। वह पीले रंग का स्वेटर पहना है बच्चे को ढूंढने के लिए सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें