हल्द्वानी: सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत,कार के चपेट में आया बालक
हल्द्वानी: दो सड़क हादसे हुए हैं जिसमें एक युवक की मौत हुई है जबकि एक बालक घायल हुआ है मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हुई है जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है.
घटना सोमवार शाम को बताया जा रहा है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग बच्चीधर्मा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी एसआई कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास लग रही है उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है.
एक अन्य मामले में किच्छा और लालकुआं के बीच तेजी से सड़क में दौड़कर आ गया 5 वर्षीय बालक किच्छा की ओर से आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे कर सवार युवक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाया गया जहां चिकित्साधिकारी डॉ लव पांडे द्वारा उसका उपचार किया गया जहां डॉ बच्चे के सिर एवं पांव अधिक चोट लगने के चलते हैं सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर किया है,
बताया जा रहा है कि शांतिपुरी गेट के समीप निवास करने वाले बनवारी लाल का बेटा अवी उम्र 5 वर्ष शांतिपुरी गेट के समीप हाईवे के किनारे से अचानक दौड़कर सड़क पार कर रहा था कि किच्छा की ओर से आ रही कार की वह चपेट में आकर जख्मी हो गया, जिसे उसी कार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न