हल्द्वानी में समोसे के लिए पैरों से आलू धोने का VIDEO वायरल, हुई कार्रवाई-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: MB इंटर कॉलेज के पास प्रसिद्ध समोसे की दुकान में आलू को पैर से धोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग में दुकान में सोमवार को दुकान का निरीक्षण कर कार्यवाही की है.खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद उनके द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया है और वीडियो सत्य पाई गई है. वीडियो में देखा गया है कि दुकान का कर्मचारी पैर से आलू धो रहा था उससे भी पूछताछ की गई है.फिलहाल दुकान का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दिया गया लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है.
इसके अलावा ADM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. साथी दुकान में तैयार खाद्य पदार्थ के नमूने भी लिए गए हैं इसके अलावा अग्रिम आदेश तक दुकान को सील किया गया हैं.वहीं दुकान मालकिन ने बताया कि उनके कर्मचारियों द्वारा यह गलती हुई है. जिसको वह सुधारने का प्रयास करेंगे.
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समोसे की दुकान मशहूर दुकान है डिग्री कॉलेज के पास होने के चलते अधिकतर छात्र-छात्रा है यहां से समोसा लेकर खाते हैं. पर से आलू को धोकर लोगों को समोसा खिलाना कहीं ना कहीं लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे