हल्द्वानी:लालकुआं में अनियंत्रित ट्रक ने तीन कार और आधा दर्जन से अधिक बाइकों को रौंदा,-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित ट्रक ने तीन कर और आधा दर्जन से अधिक बाइकों को रौंद दिया है. गनीमत रही कि हादसे में कार और सभी बाइके पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से लोगों को शांत कराया. बताया जा रहा कि ट्रक का ब्रेक फेल होने के चलते हादसा हुआ है.
जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रहा ट्रक का ब्रेक फेल हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया जहां हाईवे पर चल रहे तीन कार और आठ मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया जहां कर और भाई के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है.
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहा पर पास में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था जिसके चलते वहां पर गाड़ियों का रफ्तार धीमी थीं. इस दौरान हाईवे के रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पहले बाइकों को अपने चपेट में लिया इसके बाद सड़क पर चल रही एक फॉर्च्यूनर कार के अलावा दो अन्य कारों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में आठ बाइके भी क्षतिग्रस्त हुई है.
हादसा इतना बड़ा था कि ट्रक कारों को क्षतिग्रस्त करते हुए दुकान में भी घुस गया. गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होते ही ट्रक चालक चिलाने लगा जहां राहगीरों में हड़कंप मच गया. जहां लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से जाम को खुलवाया. इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक वाहन से भाग खड़ा हुआ.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह