Kumaun News: भारी बारिश 20 मीटर NH का हिस्सा बहा, पहाड़ों पर आवजाही बंद, सड़क बना झरना-VIDEO

पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त है भारी बारिश से अधिक चंपावत जनपद को नुकसान पहुंचा है जहां कई जगह पर सड़के बंद है इसके अलावा भूस्खलन और बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है तो दो लोगों की मौत भी हुई है. 48 घंटे से हुई भारी बारिश के चलते टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच पर दो दिन से आवाजाही पूरी तरह बंद है.
बारिश के चलते एनएच, एसएच समेत 39 सड़क मार्ग बंद है. शनिवार सुबह फिर से टनकपुर चंपावत मार्ग पर भारी मालवा आने से सड़क बाधित हुआ है. टनकपुर चंपावत और पिथौरागढ़ मार्ग पर करीब 10 जगह पर पहाड़ से मालवा आने से सड़क बंद है.प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहा मलबा हटाना आसान नहीं हो रहा है.
बारिश के कारण मरोड़ाखान के पास करीब ऑल वेदर रोड का 20 मीटर एनएच का हिस्सा ढह गया है. इससे अब आवाजाही पूरी तरह मुश्किल हो गई है. सड़क बंद होने से 100 से अधिक गांवों की एक लाख से अधिक की आबादी के लोगों का संपर्क पूरी तरह मुख्यालय से कट गया है.
रौकुंवर गांव में भारी बारिश को कारण मलबा लोगों के घर में घुस गया. शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से जहां एक महिला की मौत हुई है तो वही बादल फटने से एक महिला मालवे में दब गई जिससे उसकी मौत हुई है.
बताया जा रहा है कि सड़क खोलने में जिला प्रशासन को अभी 2 दिन का समय लग सकता है. ऑल वेदर रोड टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे मरोड़ाखान के पास करीब ऑल वेदर रोड का 20 मीटर एनएच का हिस्सा ढह गया है. जिसे बनाने में कई दिन का समय लग सकता है. शनिवार को मौसम ने साथ दिया है जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि सड़क खोलने में जिला प्रशासन को राहत मिलेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार