जानिए 9 महीने में उत्तराखंड पुलिस ने चालान से कितने करोड़ की कमाई

काशीपुर : काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने उत्तराखंड पुलिस द्वारा पिछले 9 महीने में कितने चालान की कार्रवाई की गई और पुलिस को इन चालान से कितने करोड़ का राजस्व की प्राप्ति हुई जिसकी जानकारी मांगी थी जिसके बाद पुलिस विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में नौ महीनों के दौरान 448212 वाहनों के चालान से शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में 25 करोड़ 13 लाख 51 हजार रुपये वसूले हैं।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को यह जानकारी पुुलिस मुुख्यालय ने उपलब्ध कराई है। काशीपुर निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उक्त सूचना मांगी थी। चालान के मामले में सबसे ज्यादा राजस्व वसूली उधमसिंह नगर में सर्वाधिक 1,06,428 चालान किए गए। देहरादून में 96513, नैनीताल में 61520, हरिद्वार में 61275।
उत्तराखंड पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई तरह के अभियान चला रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई करने के बाद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि लोग यातायात के नियमों के प्रति गंभीर नहीं है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार