उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाला मुख्य साजिशकर्ता अरेस्ट,जाने पूरा मामला
उत्तराखंड के राजनीति में हलचल मचाने वाले साजिश करता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे के नाम पर उत्तराखंड के तीन विधायकों से मंत्री बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये की मांग करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस रुद्रपुर और हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक, बीते दिनों उत्तराखंड के रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, हरिद्वार के रानीपुर विधायक आदेश चौहान और नैनीताल विधायक सरिता आर्या को एक कॉल आया था।
कॉलर ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताते हुए मंत्री बनाने के नाम पर तीनों से करोड़ों रुपये की मांग की थी। मामले में तीनों विधायकों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में 18 फरवरी को पुलिस ने रुद्रपुर और हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी सपेरा बस्ती घरोली थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली निवासी गौरव नाथ फरार था।
रविवार रात रुद्रपुर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने आरोपी गौरव नाथ को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 जनवरी को उसने दोस्त उवैश और प्रियांशु के साथ मिलकर विधायकों को कॉल कर रुपये मांगने की योजना बनाई थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न