हल्द्वानी:नशेड़ी पूर्व फौजी ने परिवार पर बोला हमला पत्नी के सिर पर मारी दराती,बेटे की अंगुली काट डाली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां नशे में धुत पूर्व फौजी अपने ही परिवार पर हमलावर हो गया. उसने दराती से पत्नी पर हमला किया. बेटा, मां को बचाने आया तो फौजी ने ताबड़तोड़ हमले कर बेटे की अंगुली काट दी. इतने से भी दिल नहीं भरा तो परिवार को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया.परिवार ने किसी तरह भाग कर जान बचाई. नाकाम होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. पूर्व फौजी की पत्नी के तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Ad


पुलिस के मुताबिक बुखारी थाना क्षेत्र के नवाड़ सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी पूर्व फौजी अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है. पत्नी ने तहरीर देते हुए कहा है कि
23 फरवरी की रात वह घर में साफ सफाई कर रही थी तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही पति हाथ में दराती लेकर पहुंच गया और उसके सिर पर हमला कर दिया.
हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई. इस दौरान बेट उसे बचाने दौड़ा तो आरोपी पति ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमले कर दिया.


जहां दराती से उसकी अंगुलियां काट दी. दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगे. जिसके बाद नशे में धुत फौजी ने गैस सिलेंडर खोल पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की. इस दौरान पत्नी और बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. हंगामा होता देख आसपास के लोग भी आ गए जहां मौका पाकर आरोपी पति फरार हो गया. पत्नी ने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. बताया जा रहा की हमलावर पति पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट अपने नाम कराना चाहता था जिसको लेकर बार पत्नी बार-बार इनकार कर रही थी. पत्नी ने बताया कि पति शराबी प्रवृत्ति का है उसकी आदतों के चलते प्लॉट को उसके नाम नहीं कर रही थी जिसके चलते उसने हमला किया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें