प्यार में पागल महिलाएं बच्चे और प्रेमी के साथ पहुंची पहले काठगोदाम पुलिस नैनीताल में होटल से किया बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: इश्क के बुखार में एक महिला में ऐसा लगा कि वह अपने पति को छोड़कर 4 साल के बच्चे के साथ प्रेमी के साथ भाग कर पहले हल्द्वानी और काठगोदाम पहुंची जहां काठगोदाम एक होटल में रहने के बाद नैनीताल चली गई जहां प्रेमी के साथ मौज मस्ती कर रही थी। जबकि महिला का पति उसको दिल्ली के गलियों में ढूंढ रहा था। माह 11 अगस्त को दिल्ली के सागरपुर साउथ वेस्ट निवासी महिला का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला अपने चार साल के बच्चे को लेकर लापता हो गई।

Ad

पति ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह कही नहीं मिली फिर परिजनों ने सागरपुर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर के बाद पुलिस ने महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी
पुलिस ने महिला का मोबाइल जब सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन उत्तराखंड के हल्द्वानी काठगोदाम में मिली जहां से दिल्ली दिल्ली पुलिस काठगोदाम स्थित होटल में पहुंची तो महिला और उसका प्रेमी वहा से चैक आउट कर चुके थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस नैनीताल पहुंची। जहां नैनीताल पुलिस की मदद से महिला की खोजबीन शुरू कर दी।

इस बीच होटलों में महिला के नाम से पता करवाया गया तो महिला तल्लीताल स्थित एक होटल में प्रेमी और 4 साल के बच्चे के साथ ठहरी हुई थी इस मामले में तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला व बच्चा और संबंधित युवक को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें