हल्द्वानी : फर्जी ऐप बनाकर सस्ता माल बेचने का ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कर रहे थे ठगी तीन गिरफ्तार, 8 कंप्यूटर लैपटॉप 19 मोबाइल बरामद

हल्द्वानी :पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है इस गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है साथ ही एक फरार बताया जा रहा है पुलिस ने दो लैपटॉप 8 सीपीयू तीन एक्सटेंशन बोर्ड सहित 19 मोबाइल बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के आनंदपुरी फेस 3 निवासी अंकित शाह द्वारा बीते महीने थाना मुखानी में तहरीर देकर यह बताया गया था कि ऑफर ऑल टाइम नाम से वेबसाइट से उन्होंने जैकेट खरीदी जिसको खरीदने के चक्कर में उनके साथ खड़ी हुई लगभग ₹1000 की जैकेट के उन्होंने ₹23000 चुकाए इसके बाद मुखानी पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू की। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए साउथ दिल्ली के संगम विहार स्थित एक फ्लैट से एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा जिसमें मौके से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया जो कॉल सेंटर की तरह इस फर्जी ऑनलाइन वेबसाइट को चलाकर लोगों से ठगी कर रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सुरेश कुमार चेतन शर्मा और नागेंद्र नाम के राजस्थान और हरियाणा के शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि राजेश उर्फ राजू नाम का एक अपराधी फरार है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार