हल्द्वानी :जीवित विधवा महिला को मृत दिखाकर अपनों ने हड़प लिया जमीन ,दर-दर भटकने को मजबूर

हल्द्वानी : गोरापड़ाव की रहने वाली एक वृद्ध विधवा महिला ने रिश्तेदारों द्वारा जमीन हड़प लेने और महिला को दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में जिला अधिकारी ने एसडीएम को जांच सौंपी है जिला अधिकारी का कहना है कि जीवित महिला को मृत दिखाकर जमीन हड़पना गंभीर मामला है कागजों में जो भी हेराफेरी और गड़बड़ी की है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोरापड़ाव की रहने वाली वृद्ध विधवा भावना भट्ट ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को एक शिकायती पत्र सौंपा है न्याय की गुहार लगाई है।
फिलहाल महिला बोलने की स्थिति में नहीं है।
पीड़ित महिला ने कहा है कि पति के मौत के बाद 2002-03 में उसके अपने रिश्तेदार परिवारिक सदस्य गोविंद बल्लभ ने उसे मृत दिखाकर उसकी जमीन को कब्जा कर लिया है और घर से बाहर निकाल दिया है ।
ऐसे में अब वो दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि जीवित महिला को मृत दर्शाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी मनीष कुमार को दी गई है । रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार