फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

रुद्रपुर : रुद्रपुर में गंगापुर रोड स्थित ओम सांई लॉजिस्टिक इंडस्ट्री गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसके चलते फैक्ट्री में रखा करीब 1 करोड़ों का स्पेयर पार्ट जलकर खाक हो गया है मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है ।
बताया जा रहा है कि पुणे की एक कंपनी का गंगापुर रोड पर ओम सांई लॉजिस्टक इंडस्ट्री नाम से गोदाम है। गोदाम से पाटर्स सिडकुल की आटो कंपनियों को सप्लाई किया जाता है। दीपावली के मद्देनजर 3 दिनों से गोदाम बंद पड़ा था रविवार देर शाम गोदाम में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
प्रथम दृष्टया आग शॉट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है पूरे मामले में पुलिस आग के कारणों में जुटी हुई है वही आग से नुकसान का अभी तक सही आकलन का पता नहीं चल पाया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार