पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा गरजेंगे विरोधियों पर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में बीजेपी फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए अपने बड़े नेताओं को दौरे करने शुरू कर दिए हैं ।चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नवम्बर में भी उत्तराखंड में रैलियां करेंगे। इसके लिए समय और जगह तय करने का काम चल रहा है।

Ad

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी से आग्रह किया गया उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भी प्रधानमंत्री को दिल से चाहती है। ऐसे में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री की अधिक से अधिक रैलियां आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
मदन कौशिक ने बताया कि राज्य में चुनाव अभियान की तैयारियों का पूरा खाका तैयार किया गया है 11024 बूथों पर समितियों का गठन किया जा चुका है।

9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर 252 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रवासी उत्तराखंड वासियों के लिए भी पार्टी अलग से योजना बना रही है। विधानसभा चुनाव-2022 से पहले चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए अगले दो महीनों में 252 बैठकें करने जा रही हैं। इन बैठकों के जरिए पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को बूथ तक लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के जल्द निर्धारित होने जा रहे हैं

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें