घर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार मां बेटे बेटी सहित आठ महिला पुरुष गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता: उधम सिंह नगर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने नानकमत्ता के दहला गांव में एक घर में छापामारी की है जहां अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पूरे मामले में पुलिस ने मां बेटा बेटी सहित 8 महिला पुरुष को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से आठ मोबाइल, साढ़े पांच हजार की नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता के दहला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि गांव की ही एक महिला घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही है जिसके बाद एंटीक ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की मुख्य संचालिका तथा उसकी पुत्री के साथ ही पुत्र समेत पांच और महिला तथा पुरुष गिरफ्तार किए।
पकड़ी गई तीन युवतियां रुद्रपुर, सितारगंज में रहती थी, जबकि तीसरी युवती संचालिका के घर में ही काफी लंबे समय से रह रही थी। आठों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें