गला घोंटकर कुल्हाड़ी से काट युवक की हत्या, शव खेत में दबाया,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर से लापता युवक की हत्या कर शव बिलासपुर नई बस्ती में एक खेत में दफन कर दिया गया। पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के बाद शव को बरामद किया है। जबकि हत्या में शामिल तीन अन्य लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप, राजा कालोनी निवासी 25 वर्षीय अमित 28 फरवरी को गायब हो गया था। जहां गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के जांच पड़ताल सीसीटीवी कैमरे के साथ ही लोगों से भी पूछताछ कर अमित की तलाश कर रही थी इस दौरान पुलिस को फुटेज में अमित बुलेट सवार युवक के साथ जाते हुए दिखाई दिया था। स्वजनों और अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला कि बुलेट चालक जीम मेडिकल स्टोर गली, ट्रांजिट कैंप निवासी रोहित सरकार के साथ बुलेट पर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोहित को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान रोहित ने अमित की हत्या की बात कबूल की। बताया कि अमित से वह रंजिश रखता था। उसने उसकी पत्नी के सामने गालीगलौज की, जिसके बाद उसने उसकी हत्या की योजना बनाई इसके लिए उसने अपने तीन दोस्तों के साथ हत्या को अंजाम दिया
जहां उन्होंने अमित के साथ शराब पी बाद में उसका नायलॉन की रस्सी से गला घोंटा और फिर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी शव को खेत में दफन कर दिया

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें