उत्तराखंड :.पर्यटन के लिए होगा बड़ा काम उधमसिंह नगर, ऋषिकेश, टिहरी, कालागढ़, नानकमत्ता सागर, में उतरेंगे सी प्लेन.

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश कहा जाता है यहां पर पर्यटन की अपार संभावना है झील और नदियां यहां की प्राकृतिक सौंदर्य हैं ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग अब पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा। यहां की झीलों और नदियों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं टिहरी झील पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन कर उभरी है उत्तराखंड में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टिहरी समेत पांच जलाशयों में सी-प्लेन उतारने की तैयारी कर रही है।

Ad


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण यूकाडा को केंद्र सरकार द्वारा सागरमाला परियोजना के अंतर्गत बनाई गई एसपीवी (विशेष साधन योजना) के साथ करार करना है। एसपीवी इन जगहों पर ढांचागत विकास के साथ ही सी-प्लेन संचालन में प्रदेश सरकार का तकनीकी सहयोग करेगी। उत्तराखंड की ओर से 5 जगहों पर सी-प्लेन उतारने की संभावना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। जिनमें ऊधमसिंहनगर का हरिपुरा जलाशय ,ऋषिकेश बैराज, टिहरी झील, नानकमत्ता बैराज और कालागढ़ झील को शामिल किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेज दी गई है। अब इसके लिए केंद्र द्वारा गठित एसपीवी से करार किया जाना है।
इस प्लेन का उपयोग पर्यटन गतिविधियों के अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किया जाता है। नागरिक उड्डयन विभाग उत्तराखंड पत्रावली केंद्र को भेज है आचार संहिता के कारण फिलहाल काम रुका हुआ है आचार संहिता खत्म होने के बाद नई सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार इस काम को आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें