पहाड़ के सुमित ने टॉप की सीडीएस परीक्षा, देशभर में मिला दूसरा स्थान
पहाड़ के सुमित ने टॉप की सीडीएस परीक्षा, देशभर में मिला दूसरा स्थान
पहाड़ के एक और युवा ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम खतेड़ा निवासी सुमित भट्ट का चयन सीडीएस के लिए हो गया है वहीं परीक्षा में उन्हें देशभर में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। सुमित की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक रहे स्व.बसंत बल्लभ भट्ट के पुत्र सुमित ने वर्ष 2022 में सीडीएस की परीक्षा दी थी। उनकी माता दीपा भट्ट भी सेना की आशा किरण में कार्यरत हैं।जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के छात्र सुमित भट्ट का सीडीएस के लिए चयन हुआ है।
पिथौरागढ़ के खतेड़ा गांव निवासी स्व. बसंत बल्लभ भट्ट एवं दीपा भट्ट के पुत्र सुमित भट्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी रैंक प्राप्त की है।
सुमित ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। सुमित के चयन पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक पंत, पीटीए अध्यक्ष केसी कसन्याल, सदस्य बहादुर सामंत, योगेश भट्ट, निदेशक अकादमिक मीनू भट्ट, निदेशक सामान्य प्रशासन देवाशीष पंत, प्रधानाचार्य सुनीता रावत, बेला भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह, शिक्षक प्रकाश आदि ने खुशी जताई है।
अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के खतेड़ा गांव निवासी सुमित भट्ट का चयन सीडीएस में हो गया है। बता दें कि एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुमित के पिता बसंत बल्लभ भट्ट का निधन काफी समय पहले हो चुका है। वो एक पूर्व सैनिक थे। परिवार की इस विषम परिस्थितियों से जूझते हुए देश भर में दूसरी रैंक हासिल करने वाले सुमित का लालन पालन उनकी मां दीपा भट्ट ने किया। बताते चलें कि सुमित की मां दीपा , सेना की आशा किरण में कार्यरत हैं।
सुमित ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी पिथौरागढ़ से उत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,