खबर कुमाऊं मंडल- यहां प्रेमी से मिलने पहुंची महिला,पति ने रंगे हाथों होटल में पकड़ा

हल्द्वानी : पति पत्नी और वह का मामला उधम सिंह नगर से सामने आया है जहां प्रेमी से मिलने किच्छा से रुद्रपुर के एक होटल में पहुंची महिला को उसके पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान होटल में खूब हंगामा भी हुआ हंगामा होता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे तीनों को थाने ले गई जहां काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और कोतवाली ले गई। किच्छा निवासी एक महिला बुधवार शाम को घर से रुद्रपुर आ गई थी। इस पर उसके पति ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को उसके पति को पता चला कि वह रुद्रपुर के एक होटल में है।जिसके बाद वह होटल कार्बट इन में पहुंच गया।
जहां उसकी पत्नी एक युवक के साथ मिली। यह देख महिला का पति भड़क गया और उसने उसके प्रेमी की धुनाई कर दी। इससे होटल में अच्छा खासा हंगामा हो गया। हंगामा होता देख किसी ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी ली। साथ ही तीनों को कोतवाली ले आई। जहां महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस कर्मियों के काफी समझाने पर भी वह पति के साथ जाने से इंकार करते रही। एसएसआइ कमाल हसन ने बताया कि तीनों को कोतवाली लाया गया है। जहां उनकी काउंसलिंग की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार