Uttarakhand:छापा मारने गयी आबकारी विभाग टीम को तस्करों ने दौड़ा-दौड़ा पीटा,बोले -दरोगा जी हैं रोक दो-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में शराब तस्करों का बोलबाला है राजधानी देहरादून में विकासनगर के गुडरिच गांव की एक दुकान में छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी।हद तो तब हो गयी जब दारोगा को महिला ने थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट में उपनिरीक्षक के कपड़े फट गए। लोगों ने आबकारी टीम को करीब आधा घंटे घेरे रखा। कोतवाली पुलिस ने भीड़ से घिरी टीम के सदस्य को सुरक्षित निकाला। पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है।

Ad

आबकारी विभाग के निरीक्षक हरीश जोशी को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के गुडरिच में हनुमान मंदिर के निकट एक दुकान में फास्ट फूड की आड़ में अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही थी। जिस पर उपनिरीक्षक संजय मोरल के नेतृत्व में आबकारी की टीम शाम करीब साढ़े पांच बजे दुकान में छापा मारने पहुंची।

टीम के सदस्यों ने दुकान में तलाशी लेनी शुरू की। दुकान स्वामी धमेंद्र और उनकी पत्नी चांदनी ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने आबकारी विभाग की टीम पर बेवजह परेशान करने और पैसा मांगने का आरोप लगाया। इस बीच आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। दंपती के साथ ही लोगाें ने उपनिरीक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका डंडा छीन लिया।


महिला ने आबकारी उपनिरीक्षक को थप्पड़ जड़ दिए। लोग करीब आधा घंटे तक टीम को घेरे रहे। टीम के सदस्यों ने यह जानकारी फोन के जरिए आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी को दी। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे आबकारी उपनिरीक्षक के साथ ही अन्य सदस्यों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है।।

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें