रामनगर: राकेश नैनवाल ने मंडी अध्यक्ष का संभाला कार्यभार रैली निकाल क्षेत्र की जनता का किया अभिवादन
रामनगर मंडी समिति का अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश नैनवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज ढिकुली स्थित अपने घर से रोड शो निकाला, रोड शो में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने राकेश नैनवाल का जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद रामनगर मंडी समिति परिसर में एक विशाल जनसभा हुई, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। जहां सभी ने राकेश नैनवाल को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई की वो किसानों के हित में कार्य करेंगे।
वहीं इस दौरान नवनियुक्त मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने कहा कि मंडी की स्थिति सुधारने के साथ ही किसानों को बेहतर सुविधाएं दिलवाना उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए आने वाले समय में कई कार्य किए जाएंगे और रामनगर मंडी को उत्कृष्ट मंडी बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश संगठन का आभार भी जताया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत