यशपाल आर्य ने ज्वाइन कि कांग्रेस राज्यपाल को दिया इस्तीफा – जाने क्या कहा यशपाल आर्य ,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली- उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है यशपाल आर्य संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इन दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से उत्तराखंड में कांग्रेस की हवा पता चलती है

Ad

वही हरीश रावत ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस के लिए और उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यशपाल आर्य जो अभी कुछ घंटे पहले तक उत्तराखंड सरकार में मंत्री थे बीजेपी की कोर कमेटी के मेंबर रहे है जिनको बीजेपी के समय मे कोई महत्व दिया गया , संजीव आर्य भी अपनी शख्सियत अलग रखते हैं इन्होंने कांग्रेस जॉइन करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

वही यशपाल आर्य ने साफ तौर पर कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होकर घर वापसी जैसा महसूस कर रहेंं हैं । यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो दलितों मजदूरों और गरीबों की आवाज को उठा सकती है उन्होंने सभी नेताओं का धन्यवाद दिया और कांग्रेस के तमाम नेताओं की जमकर तारीफ की यशपाल आर्य ने कहा कि निश्चित रूप से आज का दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण दिन है आज हमारे नेता हमारे लीडर राहुल गांधी जी से मेरी मुलाकात हुई उनके आशीर्वाद से मुझे कांग्रेस के पवित्र मंदिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उनके अनुसार यूं कहो कि मैं अब अपने परिवार में आया हूं मेरी घर वापसी हुई है मैं बहुत सकूं महसूस कर रहा हूँ उनके अनुसार मेरी राजनीतिक पारी कांग्रेस से शुरू हुए 40 साल हो गए उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस की राजनीति को मैंने कांग्रेस की नजरों से ही देखा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

यशपाल आर्य ने कहा कि मुझे एक नहीं दो बार कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया जी ने काम करने का मौका दिया महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई और आज कांग्रेस परिवार में हम लोग आए हैं निश्चित रूप से मेरा धर्म होगा और कर्म भी कांग्रेस को स्थापित करने में उत्तराखंड में पूरे मन से काम करूंगा

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

उनके अनुसार कांग्रेस ही ऐसा दल है जिसका अपना इतिहास है उनके अनुसार कांग्रेस मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा यही सच है उनके अनुसार मुझे कोई लालसा नहीं है मुझे जो भी जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसको निभाने के लिए निरंतर लगातार काम करूंगा या मैं कहना चाहता और दलित और शोषित समाज की आवाज उठाने का काम करूंगा मैं उनकी आवाज बनूंगा उनके अनुसार उत्तराखंड में गरीब की सरकार बने कांग्रेस की सरकार बने यशपाल आर्य ने बीजेपी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें