हल्द्वानी: अल्मोड़ा के बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: अल्मोड़ा निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास नहर में शव मिला है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज शव को परिजनों को सौंप दिया है
भागा देवली लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा निवासी कुंवर सिंह बिष्ट अपने पुत्र के साथ मोतियाबिंद का उपचार कराने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad


बीती देर शाम कुंवर सिंह बिष्ट बिना बताए कहीं लापता हो गए। जिसके बाद उनके पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी।
सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुंवर का शव छठ पूजा स्थल के पास नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें