रामनगर मे बरसाती नाला उफान पर आने से बही टाटा सूमो, सवार आठ लोगों में एक की मौत,-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है नैनीताल में मूसलाधार बारिश में ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिससे यहां नाले में एक टाटा सूमो बह गई। टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला।

घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर दिया, लेकिन रास्ते में ही घायल की मौत हो गई
घटना मंगलवार देर रात की है थाना रामनगर में मौलिक मेनशन के पास ढिकुली में बरसाती नाले में एक सुमो गाड़ी UK 01 TA 3155 बह गई जिसमे कुल 8 व्यक्ति सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण कुमार सैनी के दिशा निर्देशन में थाना रामनगर पुलिस एवम फायर सर्विस रामनगर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा वाहन में फंसे 8 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर उनमें से 3 व्यक्तियों को 112 वाहन के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी रामनगर में भर्ती करवाया गया

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

टाटा सूमो चालक गौरीदत्त, नितिन फुलारा (घायल), शंकर दत्त, ध्रुव शर्मा, ललित फुलारा, हिमांशु फुलारा, भगवती देवी सवार थे। सभी के सभी लोग दिल्ली के निवासी है। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें