Uttarakhand: यहां नाबालिग छात्रा बनी बिन ब्याही मां,सदमे में परिवार
उत्तराखंड में बालिकाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है.चम्पावत के विकास खंड लोहाघाट से एक झकजोर देने वाली खबर सामने आई है एक गांव की नाबालिग छात्रा बिन ब्याही मां बन गई है. जांच पड़ताल में पता चला कि नाबालिग के साथ एक गांव का एक युवक ग लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई
अब उसने जिले के एक अस्पताल में बुधवार को बेटी को जन्म दिया है. नाबालिग के बच्चों को जन्मदिन के बाद उसके परिजन सकते में आ गए. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया है कि गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से उसी गांव के ही युवक द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई.
तबीयत खराब होने पर परिवार वाले नाबालिग को बुधवार को चम्पावत जिले के एक अस्पताल में पहुंचे जहां नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया है. परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है मामले की जांच एसआई अंजू यादव के द्वारा की जा रही है फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जो अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,