Uttarakhand News: बेटी बोली मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो..मैं थक चुकी हूं…और फिर…

नई पीढ़ियों में इन दिनों की सहन क्षमता धीरे-धीरे खत्म हो रही है जिसका नतीजा है कि युवा पीढ़ी मौत के गले लगा रहा है. देहरादून से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक 19 साल की युवती ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस जब घर पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं हुई।
19 वर्ष की बेटी अपने भाई के साथ घर पर थी। उन्होंने बेटी को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। जब वह घर पंहुचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लड़की ने सुसाइड नोट में मम्मी-पापा मुझे माफ करदो….मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। ये सब बातें एक कागज पर लिखकर 19 साल की युवती फांसी पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार