हल्द्वानी:सराहनीय कार्य के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल जोशी हुए सम्मानित”प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने किया सम्मनित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून:उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी को डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार की संस्तुति पर वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक (हेड ऑफ़ फॉरेस्ट) उत्तराखंड अनुप मलिक ने 15 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया।

Ad


बताते चले कि तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के गौला क्षेत्र में एसडीओ के रूप में सेवारत अनिल कुमार जोशी को वन महकमें में पिछले एक वर्ष के भीतर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखंड वन विभाग ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया, उनके द्वारा इस वर्ष किए गए उल्लेखनीय कार्यों में 1 जनवरी 2023 को किशनपुर रेंज अन्तर्गत क्लच वायर में फसे एवं 11 फरवरी 2023 को डौली रेंज की कटीली तारों
के बीच फंसे तेंदुवे को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज करने, आरक्षित वन क्षेत्र से 55 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किये जाने की कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने,

तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी में प्रथम बार आयोजित बर्ड सर्वे में नोडल अधिकारी के रूप में सराहनीय कार्य करने एवं
वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड द्वारा गठित कमेटी के चयन के पश्चात अनिल जोशी का नाम तय किया गया है, एसडीओ अनिल जोशी को उक्त सम्मान मिलने पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें