हुस्न के जाल में फंसकर कंगाल हो गया उत्तराखंड का फौजी, गवाएं दो प्लॉट और 20 लाख रुपए ,इज्जत भी गई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

थल सेना के लांस नायक का हनी ट्रैप में शिकार होने का मामला सामने आया है .लांस नायक ने Shaadi.Com के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई थी इसके बाद वॉट्सऐप नंबर आदान-प्रदान होने पर वीडियो कॉल पर बातें होने लगी तभी आरोपियों ने जवान की न्यूड फोटो क्लिक कर ली जवान ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Ad


पीड़ित फौजी उत्तराखंड देहरादून का रहने वाला है और यूपी के मेरठ में तैनात है। पीड़ित फौजी ने मेरठ पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वो शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिए एक युवती से मिला था.

युवती ने कहा कि वो भी देहरादून की रहने वाली है। धीरे-धीरे दोनों फोन पर बात करने लगे, दोनों के बीच वीडियो कॉल होने लगे बाद में युवती न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे लूटने लगी युवती ने फौजी से 20 लाख की नगदी हड़पी इतना ही नहीं फौजी ने देहरादून में स्थित दो प्लॉट भी युवती के नाम कर दिए।

इज्जत बचाने की खातिर फौजी बार-बार युवती के चंगुल में फंसता गया और जान बचाने को उससे शादी भी कर ली, लेकिन युवती अब भी पीड़ित फौजी का लगातार शोषण कर रही है। उसे झूठे केस में फंसाकर उसकी नौकरी छुड़वाने और बदनाम करने की धमकी दे रही है। मेरठ एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

फौजी:फौजी के मुताबिक धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और बात दोस्ती तक पहुंच गई. दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात भी करने लगे. दोनों वीडियो कॉल पर भी एक-दूसरे से संपर्क में रहने लगे. वीडियो कॉल पर उसकी कुछ न्यूड फोटो खींची गई. आरोप है कि तभी से युवती फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रही है.


फौजी का कहना है कि अब उसे झूठे केस में फंसाकर उसकी नौकरी छुड़वाने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी जा रही है. पीड़ित फौजी का कहना है कि उसने अपनी जिंदगी की कमाई गवा दी है ऐसे में अब युवतीके खिलाफ कार्रवाई कर उसे छुटकारा दिलाए जाए.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें