Nanital News: ड्यूटी में तैनात जवान जम्मू के उधमपुर में शहीद, परिवार में कोहराम

देवभूमि उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। सैनिक भूमि ने आज अपने एक और लाल को खो दिया है। कुमाऊं रेजीमेंट में तनात नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर का एक जवान शहीद हुआ है.बताया जा रहा है कि मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक पांडे कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे.
शनिवार रात जम्मू सेना हेडक्वार्टर से परिवार वालों को सूचना मिली कि दीपक पांडे शहीद हुए हैं .जवान के शहीद होने की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद परिवार वाले जम्मू कश्मीर को रवाना हुए हैं. शहीद जवान दीपक पांडे के चाचा चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि शहीद जवान दीपक पांडे 2017 में कुमाऊं रेजीमेंट के बंगाल इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात थे.वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के उधमपुर में था.
परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है जहां माता आंगनवाड़ी में काम करती है जबकि पिता पूजा पाठ का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं. दीपक के चाचा चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि सेना के अधिकारियों का शनिवार रात फोन आया जहां उनको बताया गया कि एक दुर्घटना के दौरान दीपक पांडे की देहांत हुआ है इसकी सूचना के बाद परिवार में कोहराम में बचा हुआ है बताया जा रहा है कि दीपक का पार्थिव शरीर सोमवार तक पहुंचाने की उम्मीद है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 