Nanital News: होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, पति फरार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल: नैनीताल हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी ईरम उम्र 32 वर्ष पत्नी गुलजार के रूप में हुई है।


वही बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सोमवार से होटल में रुकी हुई थी। गुलजार दोपहर में होटल कर्मियों से पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने व दवा लाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह होटल के कमरे में वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..


काफी देर तक जब महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वही घटना की सूचना मिलते ही सीओ नैनीताल विभा दीक्षित व तल्लीताल के थानाध्यक्ष मौके पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

सीओ विभा दीक्षित के मुताबिक, महिला और उसका पति पहले भी कई बार नैनीताल घूमने आए थे. इसी होटल में कमरा लेकर ठहरते थे. बताया जा रहा है कि इस बार भी दोनों सोमवार देर शाम करीब 6 बजे नैनीताल पहुंचे थे. दोनों ने होटल में कमरा लिया था. मंगलवार दोपहर 1 बजे के आस पास महिला के पति को बाइक से बाजार की तरफ निकलते देखा गया. जिसके बाद से वो वापस नहीं लौटा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें